Saturday, August 29, 2009

जय मैया थावेवाली ...

प्रिये दोस्तों,

मैं आपसबों के लिए मैया थावेवाली की एक अद्भुत और अद्वितीय फोटो यहाँ लगा रहा हूँ और आपसबों से यह कहना चाहता हूँ कि आप सभी भी अपने दोस्तों को इसे अवश्य भेजें। इसे भेजने के पीछे मेरा मकसद कुछ हद तक तो धार्मिक है ही परन्तु कही ज्यादा सामाजिक है। मैं और मेरे कुछ दोस्त पवित्र थावे स्थान के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्ता को पुरे देश - विदेश में पहुँचाने का एक अभियान चला रहे हैं। इसके पीछे हमसबों का मकसद बिहार में पर्यटन के विकास के साथ-साथ सामाजिक कार्य करना है। चुकि मैया थावेवाली की महत्ता उतनी ही है जितनी कि माता वैष्णव देवी की। परन्तु दुर्भाग्यवश, इस स्थान का विकास नही हो पाया। इसके प्रचार-प्रसार से हम इस स्थान को एक प्रशिद्ध पर्यटन स्थान में बदल सकते है। पर्यटकों के आने से जहाँ एक तरफ़ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं दूसरी तरफ हमसबों की योजना मन्दिर ट्रस्ट या फिर एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर इस क्षेत्र में अस्पताल, विद्यालय आदि खोलना है ताकि जरूरत मंदों को यथासंभव निःशुल्क सेवा उपलब्द हो सके। आप सब भी इसमें हमारी सहायता मैया की तस्वीर को अन्यलोगों को भेजकर करें। हमसभी आपके सदैव आभारी रहेंगे। आप मैया और थावे के बारे में विशेष जानकारी, हमारे मित्र अजित जी के द्वारा बनाई गयी वेबसाइट http://www.jaimaathwewali.com/ के जरिये पा सकते हैं.


आपसभी अगर किसी अन्य रूप से भी अगर हमें सहायता पहुँचाना चाहते हैं तो हमें मेल करें। आपसबों के सुझावों का सदैव स्वागत है।


आपका

भास्कर रंजन

No comments:

Post a Comment